फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पड़ोसी दुकानदार पर लगाए 25 लाख का सामान चोरी करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक सर्राफ ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर हॉलमार्क से बने 532 ग्राम सोने का सामान चोरी करने के आरोप लगाए हैं। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जवाहर चौक निवासी सुरजीत ने बताया कि वह आभूषण बनाने का काम करता है। उसकी जवाहर चौक पर दुकान है। आरोपी सचिन की दुकान अमर प्रेम मार्केट जवाहर चौक में ही है। सचिन उसकी दुकान में आया और उसके साथ काम धंधा की बातचीत करने लगा। इसी दौरान वह किसी काम से दुकान से बाहर चला गया। जब वह वापस आया तो सचिन दुकान से जा चुका था। उसने अपने डेस्क पर रखा हॉलमार्क से बना सामान को चेक किया, तो उसे नहीं मिला। उसने सचिन के पास फोन मिलाया जो बंद आ रहा था। पीड़ित ने आरोपी सचिन के घर पर जाकर सचिन के बारे में पता करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी घर पर भी नहीं मिला। पीड़ित ने सचिन पर हॉलमार्क से बने 532 ग्राम सोने के सामान को चोरी करने के आरोप लगाए हैं। इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें