फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डाला

Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सोमवारी माता के समीप स्थित पंचायती राधा-कृष्ण मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा चल रही है। वीरवार को इसके चौथे दिन श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे। मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव और ॐ नम: शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास पंडित बृजमोहन कौशिक ने भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरुवार के दिन महादेव की विशेष उपासना का महत्व बताया। पंडित कौशिक ने कहा कि शिव अत्यंत भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। सच्चे हृदय से महादेव की शरण में आने पर समस्त पाप, भय और आर्थिक संकट दूर होते हैं। वीरवार को शिव और देवगुरु बृहस्पति के पूजन से ज्ञान, विवेक, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा मानसिक तनाव में असीम शांति और आत्मबल प्रदान करती है। इस अवसर पर सुरेश गर्ग, कृष्णा, कोमल, निशा, सुदेश और सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें