फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से होगी भिवानी जिले में सात पीएमश्री विद्यालयों की शुरुआत, नई शिक्षा नीति से बच्चे होंगे रूबरू

Tue, 24 Oct 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी जिले में सात पीएमश्री विद्यालयों की बुधवार से विधिवत शुरुआत हो जाएगी। भिवानी के प्रत्येक खंड में एक-एक विद्यालय को पीएमश्री स्कूल के रूप में चुना गया है। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के बच्चों को अब नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।
पीएमश्री योजना के तहत भिवानी शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। इसी तरह बहल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को पीएमश्री स्कूल बनाया गया है। जबकि लोहारू में भी कन्या स्कूल को पीएम श्री स्कूल बना दिया है। सिवानी खंड के गांव कालोद गुढा के सरकारी स्कूल को पीएमश्री बनाया है। तोशाम के गांव बजीना में सरकारी स्कूल पीएमश्री में शामिल हुआ है। इसी तरह कैरू के गांव लेघा के सरकारी स्कूल को पीएमश्री स्कूल बनाया है। हालांकि ये सरकारी विद्यालय पहले से ही बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं, मगर पीएमश्री में शामिल किए जाने के बाद इन स्कूलों में बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत नवीनतम तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा वहीं विज्ञान संकाय में भी बच्चों के लिए ढांचागत सुविधाओं में विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में पीएमश्री विद्यालयों की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसमें भिवानी जिले के सात सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी और ढांचागत सुविधाओं में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें