फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में अलग से बनाया ईसीजी वार्ड

Mon, 15 Apr 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में अब ईसीजी के लिए मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए ईसीजी वार्ड अलग से बनाया गया है। जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी तैनात किया है। ईसीजी कक्ष में चौबीसों घंटे ईसीजी तकनीशियन तैनात रहेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अलग से ईसीजी कक्ष बनाए जाने से गंभीर मरीजों और हृदय संबंधी रोगियों को काफी फायदा मिलेगा। पहले आपात विभाग में ईसीजी के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं थी, ऐसे में मरीज भी ईसीजी के लिए बेड खाली होने का इंतजार करता और गंभीर मरीजों की ईसीजी तो कई बार स्ट्रेचर पर ही करनी पड़ती थी। मगर अब आपात विभाग में अलग से कक्ष बनाए जाने के बाद यहां ईसीजी तकनीशियन भी तैनात किया गया है। जिससे मरीजों को इसी कक्ष में ईसीजी जांच के लिए लाया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट भी तुरंत मिलेगी। दरअसल जिला नागरिक अस्पताल का आपात विभाग अब छोटा पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी आपात विभाग का दायरा बढ़ाने के साथ यहां मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने में जुटा है।

जिला नागरिक अस्पताल में ईसीजी के लिए अलग से कक्ष बना दिया है। जहां पर ईसीजी तकनीशियन की चौबीसों घंटे तैनाती रहेगी। जिन मरीजों की ईसीजी कराई जाएगी, उन्हें तत्काल इसकी रिपोर्ट भी दी जाएगी। आपात विभाग में अति गंभीर मरीजों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं हैं। इसके अलावा आपात विभाग का दायरा बढ़ाए जाने के बारे में भी जरूरी कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें