भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) विशेष अंक सुधार परीक्षा 6 जनवरी से 14 जनवरी तक कराई जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि परीक्षाका समय दोपहर 12 बजे से सांय तीन बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए लगभग 2580 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा प्रदेशभर में छह केंद्रों पर करवाई जाएगी। दो केंद्र बोर्ड मुख्यालय तथा चार कमीशनरी स्तर पर हैं। शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।