फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें

Fri, 09 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने वीरवार को समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं और उनके तुरंत समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभागाध्यक्षों को गुणवत्तापूर्ण निपटान करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं शिकायतों पर संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का मौके पर निपटान करने और समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। अहलावत ने बताया कि सरकार के ऑनलाइन पोर्टल और समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को मजबूत करना है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान और बिजली निगम के एसडीएम चेतन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें