फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियों ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद-देवसर रोड पर स्कॉर्पियो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान हाल डाबर कॉलोनी निवासी सूबे सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मनोज ने बताया कि वो दिनोद के निवासी है और हाल डाबर कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका पिता बाइक पर गांव दिनोद स्थित खेत में गया था। जब वो खेत से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान नमक वाली फैक्टरी के समीप स्कॉर्पियो ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से परिजनों ने घायल को भिवानी स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के बेटा के बयान पर आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें