फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ब्रेकर पर असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई स्कूटी, एसडीओ की मौत

विज्ञापन
 मृतक पवन की मौत पर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर के समीप एक स्कूटी सड़क के ब्रेकर पर असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। स्कूटी सवार एसडीओ की इस सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान हांसी के मुलतान कॉलाेनी निवासी पवन (54) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
मृतक के परिजन ने बताया कि पवन कुमार हिसार में कृषि विभाग में बतौर एसडीओ कार्यरत थे। रविवार सुबह पवन स्कूटी पर ऑफिस के काम से भिवानी आ रहे थे। सुबह करीब छह बजे जब वे गांव प्रेमनगर के समीप पहुंचे तो ब्रेकर पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। स्कूटी और पवन सड़क किनारे पेड़ में जा टकराएं। जिसके कारण पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्कूटी के नंबर की सहायता से शव की शिनाख्त की गई। इस बारे में सूचना परिजनों को दी गई। रविवार दोपहर बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


विभाग की बैठक में शामिल होने आ रहे थे भिवानी
मृतक के परिजन कर्ण ने बताया कि पवन हिसार में कृषि विभाग में बतौर एसडीओ कार्यरत थे। भिवानी में चंडीगढ़ से कमिश्नर की विभाग के मामले में बैठक थी। इसी मामले में पवन अपने घर से अलसुबह निकले थे। इससे पहले पवन ने इतनी दूरी का सफर स्कूटी से कभी तय नहीं किया था, क्योंकि वे एक पैर से दिव्यांग थे। वे पोलियो की बीमारी से ग्रस्त थे। पवन सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकले थे। पवन के दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की है।

वर्जन:
गांव प्रेमनगर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त की और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी सरोज के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-एसआई विरेंद्र, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें