फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व जातीय महापंचायत 31 को

विज्ञापन
बैठक के दौरान उपस्थित पंघाल खाप के सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। पंघाल खाप ने 31 दिसंबर को तोशाम के युवाओं में नशे की लत, पानी की बर्बादी, फिजूलखर्ची, युवाओं में बढ़ती चरित्रहीनता जैसी अनेक सामाजिक कुरीतियों पर सर्व जातीय महापंचायत बुलाने का फैसला लिया है। सर्व जातीय महापंचायत की अध्यक्षता पंघाल खाप के प्रधान चिरंजीलाल पंघाल करेंगे। यह निर्णय पंघाल खाप की बैठक में हुआ। बैठक तोशाम के पक्का जोहड़ पर सम्पन्न हुई। प्रधान ने सभी गांवों से मौजूद व्यक्तियों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। यह जानकारी कमल प्रधान व रमेश पंघाल ने दी। उन्होंने बताया कि महापंचायत में महिलाओं व युवाओं को भी विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। महापंचायत में युवाओं से लैंगिक और जाति के आधार पर भेदभाव और महिलाओं का अनादर करने जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा। बैठक पंघाल खाप के प्रधान चिरंजीलाल, रमेश पंघाल, दयानंद हवलदार, ईश्वर बागनवाला, सोनू बागनवाला, कुलदीप पटौदी, राममेहर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें