बैठक में मंच पर उपस्थित सर्व समाज के लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव में प्रत्याशियों ने दम दिखाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत रविवार को हनुमान ढ़ाणी स्थित न्यू सैनी धर्मशाला सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्व समाज ने नेहा वर्मा को नगर परिषद के चेयरपर्सन पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया। मुख्यातिथि कर्नल जयनारायण जांगड़ा ने शिरकत की और अध्यक्षता घासीराम पांचाल ने की। इस अवसर पर रमेश वर्मा, प्रहलाद राय सैनी, सूबेदार धर्मपाल, सतबीर सैनी जिलेदार, रामकुमार वर्मा, श्रीराम जांगड़ा, निहाल सिंह सैनी, कृष्ण स्वामी, कैप्टन इंद्र सिंह, चौ. चांदराम, जोरावर अली, प्रताप सैनी, मेहरचंद सोनी, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सैन उपस्थित रहे।