फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरपंचों ने दी बीजेपी, जेजेपी नेताओं को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ई टेंडरिंग व पंचायत मंत्री के बयान को लेकर प्रदर्शन करते विभिन्न गांवों के सरपंच। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में ई-टेंडरिंग व पंचायत मंत्री को लेकर गांवों की छोटी सरकारों का विरोध अब तेज हो गया है। सरपंच एसोसिएशन भिवानी ने भाजपा-जजपा सरकार की हर रैली का विरोध कर भाजपा को 2024 में सत्ता से बेदखल करने की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन

सरपंच अब पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के रवैये और दो लाख रुपये से ऊपर के कामों को ई टेंडरिंग से करवाने को लेकर प्रदेश सरकार व पंचायत मंत्री के विरोध में खड़े हैं। वीरवार को चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में एकजुट हुए सरपंचों ने हरियाणा सरकार व पंचायत मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विरोध में उतरे सरपंच संजय व आशीष ने कहा कि सरकार ने दो लाख रुपये से ऊपर के काम ई टेंडरिंग से करवाने का फैसला लेकर सरपंचों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। इसके साथ ही पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सरपंचों को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। सरपंचों ने कहा कि सरकार ई टेंडरिंग की पॉलिसी वापस ले और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को बर्खास्त करे। सरपंचों ने दो टूक कहा कि सरकार जल्द उनकी मांग माने वरना वो भाजपा के नेताओं व मंत्रियों की हर रैली का बहिष्कार करेंगे और किसी भी मंत्री या नेता को गांव में नहीं घुसने देंगे। सरपंचों ने कहा कि सरकार समय रहते मांग माने वरना 2024 में सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। सरपंचों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर लघु सचिवालय का रुख किया वहीं उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें