भिवानी। हालुवास गांव में सरपंच पद के एक उम्मीदवार को बिजली कर्मचारियों से मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। रविवार सायं सदर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मारपीट का मुकदमा 16 दिसंबर 2015 को सदर थाना में दर्ज हुआ था। उक्त सरपंच पद के उम्मीदवार ने बिजली तार बिछाने को लेकर हुए विवाद में बिजली कर्मचारियों का विरोध किया। इस पर उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ। इसी मामले में सदर थाना पुलिस ने रविवार सायं आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में उम्मीदवार के भाई ने विपक्षियों पर इसका आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक गिरफ्तार नहीं किया तो अब क्यों। मामले में सदर थाना से एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि हालुवास गांव से जितेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर बिजली कर्मचारियों से झगड़े का मामला दर्ज है।