अपनी मांगों को लेकर काले झंडे लेकर विधायक आवास का घेराव करने पहुंचे नप सफाई कर्मचारियों को रोकत
भिवानी।
शहर की सफाई व्यवस्था का बीड़ा उठाए हुए स्वच्छता प्रहरी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से सघर्षरत्त हैं। सरकार से उनकी मांगें पूरी किए जाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना किए जा रही है। यह बात नगर पालिका कर्मचारी संघ के भिवानी इकाई प्रधान सुरेश ने शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ को मांगपत्र सौंपते हुए कही। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे रोष स्वरूप डीएमसी कार्यालय व उनके आवास के समक्ष मृत पशु डालने को मजबूर होंगे। ताकि शहरवासियों की तरह उन्हें भी गंदगीयुक्त माहौल का अंदाजा लग सकें। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ बड़े संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सुरेश, जसपाल, रमेश, रवि, इंदराज, महिपाल, विनोद, दीपक तिगड़ाना, राजेश वैद, मनीषा, बाला, सुनीता, कमला, द्रोपदी मौजूद रही। संवाद