फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसएलसी फीस तीन हजार करने पर सलाह ने जताई कड़ी नाराजगी

Thu, 27 Apr 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन (सलाह) ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से स्कूल लीविंग प्रमाण पत्र की फीस तीन हजार रुपये निर्धारित करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। फीस निर्धारण पर सलाह प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी ने बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव एवं संयुक्त सचिव को संगठन की तरफ से विरोध जताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं उपाध्यक्ष राजबीर धारेडू ने बताया कि 10वीं व 12वीं क्लास में एक स्कूल से दूसरे में स्कूल में दाखिला होने पर बोर्ड को किसी प्रकार का पहले कोई भुगतान नहीं करना पड़ता था। विद्यार्थी की 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षा फार्म व अन्य औपचारिकताएं पूरी तरह से स्कूल या शिक्षा विभाग द्वारा पूरी की जाती हैं। फिर बोर्ड द्वारा एसएलसी के लिए तीन हजार रुपये फीस निर्धारित करने को कोई औचित्य नहीं है। इसलिए बोर्ड तत्काल प्रभाव से यह तुुगलकी फरमान वापस ले। सलाह पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि बोर्ड एसएलसी संबंधी फीस वापस नहीं लेता है तो संगठन अभिभावकों सहित व्यापक स्तर पर कड़ा विरोध प्रदर्शन करने का बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें