बॉक्सर साक्षी ढांडा को विजय घोषित करती रेफरी। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भोपाल में 20 से 26 दिसंबर तक राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के विभिन्न प्रदेशों के 360 महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया। शुक्रवार को भारतीय सेना की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही गांव धनाना की बेटी साक्षी ढांडा ने तमिलनाडु की मुक्केबाज स. दीपा को पहले ही राउंड में बाहर का रास्ता दिखाकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
उनका क्वार्टर फाइन मैच शनिवार को मणिपुर की बॉक्सर मैबम चानू के साथ होगा। वहीं, 81 किलो प्लस किलोग्राम भारवर्ग की मुक्केबाज नुपुर श्योराण, 54 किलोग्राम प्रीति बडे़सरा का भी क्वार्टर फाइनल शनिवार को होगा। वहीं, हरियाणा मुक्केबाजी संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली साक्षी ढांडा हरियाणा की पहली मुक्केबाजी बन गई है। साक्षी ने रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी को लगातार पंच जड़ते हुए जीत हासिल की।