फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साक्षी ढांडा ने तीसरा मैच जीता, किया क्वार्टर में प्रवेश

Mon, 20 Mar 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
महिला मुक्केबाज साक्षी ढांडा को रिंग में विजेता घोषित करते रेफरी।
विज्ञापन
भिवानी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की बेटियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को 2018 युवा विश्व चैंपियन साक्षी चौधरी ढांडा ने 52 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान की झजीरा उराकबायेवा को 5-0 से हराकर क्वार्टर में प्रवेश किया। साक्षी ने चैंपियनशिप में तीसरा मैच अपने नाम किया है और अब चौथा मैच जीतने के बाद उनका पदक पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन


साक्षी ने बाउट के बाद कहा कि मैंने अपनी उम्मीद से काफी बेहतर खेला। वह एक अच्छी मुक्केबाज हैं। इसलिए सोचा कि यह 19-20 की लड़ाई होगी, लेकिन रणनीति ने मेरे लिए काम किया और वह हावी होने में सफल रही। साक्षी का अगला मुकाबला 22 मार्च को चीन की मुक्केबाज के साथ होगा। जबकि नीतू का अगला मैच 21 मार्च को तजाकिस्तान की मुक्केबाज के साथ होगा। उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह, पिता जयभगवान घनघस, ताऊ कृष्ण, रणबीर सिंह, भाई अक्षित भी मैच देखने जा रहे हैं।
जैस्मिन लंबोरिया ने भी प्री क्वार्टर और नुपूर श्योराण ने क्वार्टर में प्रवेश किया है, जिनका अगला मैच 21 मार्च को होगा। हालांकि प्रीति पंवार को प्री क्वार्टर में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। भिवानी की चार बेटियां अभी रिंग में देश का प्रतिनिधित्व करने में जुटी हैं।
विज्ञापन




प्रवक्ता बोले
भिवानी जिले के साथ ही हरियाणा प्रदेश की सभी बॉक्सर बेटियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। साक्षी ढांडा ने तीसरा मैच जीत लिया है और चौथा मैच जीतने के बाद उसका पदक पक्का हो जाएगा। बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए कोच, परिजन व खेल प्रेमी आ रहे हैं, यह काफी सराहनीय है।
विज्ञापन


- अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें