फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों का रोष बढ़ते विरोध के बाद साई ने वापस लिया फैसला

Sun, 09 Apr 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
साई हॉस्टल के बाहर खुशी मनाते खिलाड़ी व खेल प्रेमी।
विज्ञापन
भिवानी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से भिवानी सेंटर से बॉक्सिंग खत्म करने के मामले को गंभीरता से उठाए जाने के बाद साई ने अपना फैसला वापस ले लिया है। इस पर खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने सरकार व साई का आभार जताया है।
विज्ञापन

पूरी दुनिया में भिवानी को मिनी क्यूबा यानी बॉक्सिंग का हब माना जाता है। इसके बावजूद दो दिन पहले स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यहां अपने सेंटर से बॉक्सिंग खत्म करने का निर्णय लिया था। इस फैसले पर बॉक्सर विजेंद्र, दिनेश व नीतू ने दुख जताया था और साई के खिलाड़ियों ने खेल प्रेमियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया, जिसको लेकर अब साई ने अपने फैसलों को वापस ले लिया है।
साई ने ट्वीट कर साफ किया है कि भिवानी सेंटर पर बॉक्सिंग जारी रहेगी। विरोध कर रहे खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने साई के इस फैसले के बाद खुशी जताते हुए आभार जताया है। कमल प्रधान ने कहा कि साई ने भिवानी से बॉक्सिंग को खत्म करने का फैसला वापस ले लिया है, जिस पर हम आभार जताते हैं। साथ ही माग करते हैं कि खेलों के हब भिवानी में सुविधाएं दी जाए। फिर यहां के खिलाड़ी पदकों की भरमार कर देंगे। बॉक्सर सोनिका, नीशू व हर्ष ने कहा कि यहां लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें