भिवानी। हिसार-भिवानी रेल मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य किसान एक्सप्रेस और गोरखधाम सुपर फास्ट ट्रेन का शनिवार को रूट बदली किया गया। ये दोनों ही ट्रेनें जींद वाया जाखल होकर गंतव्य तक पहुंची। वहीं धूरी पैसेंजर ट्रेन को 25 अगस्त तक रद्द किया है।
भिवानी रेलवे जंक्शन पर शनिवार को हिसार-रेल मार्ग पर कार्य के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। दो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया वहीं एक ट्रेन रद्द कर दी गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन सामन रूप से हो जाएगा। शनिवार को भिवानी रेलवे जंक्शन से किसान एक्सप्रेस और गोरखधाम सुपर फास्ट ट्रेन को वाया जींद जाखल होते हुए गंतव्य तक भेजा गया। भिवानी स्टेशन अधीक्षक कामिनी चौहान ने बताया कि भिवानी-हिसार रेल मार्ग पर कार्य की वजह से ट्रेनों का रूट बदला गया है। रविवार को सामान्य रूप से ट्रेनों का संचालन होगा। संवाद