फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेटबाल ट्रायल में रोहतक ने झज्जर को और भिवानी ने पानीपत की टीम को हराया

Sun, 07 Jul 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कलिंगा स्थित स्कूल में ट्रायल प्रतियोगिता में मौजूद स्कूल स्टाफ, ​खिलाड़ी व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की ओर से गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 25 से 28 जुलाई तक 42वीं सीनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए होगी। इसके लिए गांव कलिंगा स्थित आयोजन स्थल पर शनिवार को ट्रायल प्रतियोगिता हुई। इसमें रोहतक ने झज्जर को और भिवानी ने पानीपत की टीम को हराया।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि इसमें प्रदेशभर की 16 टीमें खेल रहीं हैं। नेटबाल महासंघ के महासचिव विजेंद्र सिंह दहिया ने शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि ट्रायल का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य बजरंग तंवर और स्कूल निदेशिका रेणुका शर्मा ने बताया कि शनिवार को हुए मुकाबलों में रोहतक की टीम ने झज्जर को 22-14 के अंकों के अंतर से और भिवानी की टीम ने पानीपत को 31-18 के अंकों के अंतर से हराया।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में वे खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जो 18वीं सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप में शामिल नहीं हो सके थे। मेजबान स्कूल के एमडी पवन कुमार, चंडीगढ़ नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा और हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बतौर विशिष्ट अतिथि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें