फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुषमा स्वराज अवॉर्डी हरियाणा की प्रथम महिला बनीं रोहनात की बेटी मंजू कौशिक

Fri, 10 Mar 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव रोहनात की बेटी मंजू कौशिक को सम्मानित सुषमा स्वराज अवार्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करत
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। रोहनात शहीद कमेटी अध्यक्ष प्रदीप कौशिक की चचेरी बहन मंजू कौशिक को करनाल में आयोजित मुख्यमंत्री महिला सम्मान समारोह में सुषमा स्वराज अवाॅर्ड, 5 लाख पुरस्कार राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंजू कौशिक की शादी जींद के ढींगाना गांव में हुई है। जोकि पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के दौरान मंजू ने 4000 से अधिक मास्क बनाकर वितरित किए, 18 बार रक्तदान कर चुकी हैं और 60 बार रक्तदान शिविरों का आयोजन करवा चुकी हैं। वे 400 से अधिक महिलाओं को कढ़ाई बुनाई में आत्मनिर्भर बना चुकी हैं, जो महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे पहले मंजू कौशिक राष्ट्रपति अवाॅर्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। करनाल में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को ग्रामवासियों ने लाइव देखा और मंजू के घर महिलाओं ने नृत्य करके खुशी का इजहार किया। कौशिक ने बताया कि समस्त ग्रामवासी मंजू का जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक चेयरपर्सन शीला गिल, सरपंच ममता देवी, सीताराम शर्मा, दयानंद शर्मा, मास्टर रामप्रसाद कौशिक, सीताराम पहलवान, रमेश कौशिक, धर्मबीर फौजी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें