फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पटरी पर लौटी रोडवेज की व्यवस्था, ग्रामीण रूटों पर चली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद वीरवार को भिवानी डिपो की 208 बसों का संचालन किया गया। वीरवार को ग्रामीण रूटों पर भी बसें चली। इससे यात्रियों के साथ विद्यार्थियों को भी राहत मिली। दरअसल, हड़ताल की वजह से करीब डेढ़ सौ बसें ही चल पाई थी, जिसकी वजह से ग्रामीण रूटों पर बसों कमी रही।
विज्ञापन

वीरवार सुबह लंबी दूरी के सभी रूटों पर बसें चली। पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली के अलावा मुरादाबाद, गुरुग्राम के लिए भी बसें चली। वहीं वाया ग्रामीण रूटों के अलावा लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन किया गया। भिवानी में 55 से अधिक बसें परिवहन सोसाइटी की चल रही हैं। हड़ताल के दौरान इन्हीं बसों से लोगों ने यात्रा की। जबकि हड़ताल खत्म होने के बाद निर्धारित रूटों पर समिति की बसों को केवल चुनिंदा फेरी लगाने का ही मौका मिला। जिले में कई रूटों पर परिवहन समिति की बसों को भी परमिट मिला है, जबकि इन रूटों पर रोडवेज की बस भी चल रही हैं। डिपो महाप्रबंधक डॉ. नेत्रपाल खत्री ने बताया कि वीरवार को नियमित रूप से सभी रूटों पर बसों का संचालन हुआ है। रोडवेज में कोई भी रूट ऐसा नहीं है, जहां रोडवेज की बस नहीं चलाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें