फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज का उच्च अधिकरी बता परिचालक से ठगे 33 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा रोडवेज के परिचालक से एक व्यक्ति ने अपने आप को रोडवेज का उच्च अधिकारी बताकर 33 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। परिचालक को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो इस संबंध में साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नौरंगाबाद निवासी गुलशन ने बताया कि वो भिवानी में हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है। 18 अप्रैल को उसके पास उसके कार्यालय से साथी का फोन आया। उसने उसको बताया कि चंडीगढ़ से उच्च अधिकारी का फोन आया है और उसने उक्त व्यक्ति का फोन नंबर उसे दे दिया। गुलशन ने दिए गए फोन नंबर पर व्यक्ति के पास फोन मिलाया तो उक्त व्यक्ति ने उसके खिलाफ चल रही विभागीय जांच की आड़ में 33 हजार रुपये की मांग की। इस पर उसने उक्त व्यक्ति के द्वारा बताए गए नंबर पर ऑनलाइन दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 25 हजार व आठ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद उसको पता चला कि उक्त व्यक्ति रोडवेज का उच्च अधिकारी नहीं है। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें