फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज झेल रहा कर्मचारियों की कमी की मार, एडवांस टिकट बुकिंग काउंटरों पर लग रही कतार

Thu, 18 Apr 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सामान्य बस अड्डे के  टिकट काउंटर पर टिकट काटने वाले कर्मचारी का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज विभाग में चालक और परिचालकों की कमी की वजह से एडवांस टिकट बुकिंग काउंटर भी अब खाली होने लगे हैं, हालांकि रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू हो गई है, मगर लंबी दूरी की रोडवेज बसों में एडवांस टिकट बुकिंग काउंटरों पर भी यात्रियों को मैनुअल टिकट दी जाती है। भिवानी के बस स्टैंड पर एडवांस टिकट बुकिंग के पांच काउंटर हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश काउंटरों पर दिनभर सन्नाटा ही पसरा रहता है।
विज्ञापन

यात्री भी कभी पूछताछ केंद्र पहुंचते हैं तो कभी इन काउंटरों के बाहर लाइन में लगते हैं, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई कर्मचारी यहां नहीं आता। दरअसल, रोडवेज अधिकारियों का तर्क है कि रोडवेज विभाग में चालकों और परिचालकों की कमी है। उनके लिए रूट पर बसों का संचालन अहम है जबकि एडवांस टिकट बुकिंग पर कर्मचारियों की भी कमी चल रही है। रोडवेज विभाग में निरीक्षकों का पहले से ही अकाल पड़ा है, क्योंकि अधिकांश रोडवेज निरीक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं जिनकी जगह कुछ परिचालकों को भी पदोन्नत किया गया है।
भिवानी डिपो में करीब साढ़े पांच सौ चालक और परिचालक हैं। जबकि रोडवेज की 140 बस भिवानी और करीब 80 बस तोशाम और लोहारू सब डिपो में हैं। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम की बसों में भी रोडवेज परिचालक ही टिकट काट रहे हैं। भिवानी बस स्टैंड पर दिनभर आलम यह बना रहता है कि एडवांस टिकट बुकिंग काउंटरों पर कर्मचारी के आने से पहले ही लंबी कतारें लगी रहती हैं। कई बसों के लिए तो कोई भी एडवांस टिकट बुकिंग ही नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में अब ई-टिकट यात्रियों को दी जा रही है। इसी के चलते एडवांस टिकट काउंटरों पर टिकट बंद कर दी गई है। वहीं रोडवेज विभाग में चालक और परिचालकों की भी कमी है। इस वजह से एडवांस टिकट बुकिंग काउंटरों पर ज्यादा कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह कंबोज, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें