फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पपोसा निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बाइक पर निजी कार्य से गांव जमालपुर जा रहा था। उसकी बाइक के आगे-आगे पपोसा निवासी प्रहलाद बाइक पर जा रहा था। प्रहलाद की बाइक पर उसकी भतीजी संजीता और कमलेश बैठी थी। जब वो पपोसा से करीब एक किलोमीटर आगे चले तो जमालपुर की ओर से स्कूल बस आ रही थी। जिसने प्रहलाद की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। स्कूल बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में उसकी भतीजी संजीता को गंभीर चोटे आई। वही प्रहलाद और कमलेश भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने संजीता को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा पुलिस कार्रवाई के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल पहुंची। बवानीखेड़ा पुलिस थाना से जांच अधिकारी एचसी विजेंद्र ने बताया मृतक संजीता के चाचा नरेंद्र के बयान पर स्कूल बस के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें