फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होली पर्व पर रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन शुरू

Sat, 16 Mar 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर रेल सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 09637 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 26, 27 व 28 मार्च को (03 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 26, 27 व 28 मार्च को (03 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में आठ साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेल 22 मार्च से 31 मार्च तक (10 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल 22 से 31 मार्च तक (10 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेल मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें