फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल आपूर्ति की कमी, भगवान परशुराम काॅलोनी के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पीने के पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी करतीं महिलाएं
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट के नजदीक स्थित भगवान परशुराम कालोनी के निवासियों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जनसंघर्ष समिति के संयोजक व सीपीआईएम के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि पिछले दो महीने से इस कालोनी में पानी नहीं आ रहा है। अब 10 दिनों से नहर आ रही है। कालोनी निवासी विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान हेतु फोन करते है तो अधिकारी इनके फोन नहीं उठाते। कालोनी वासियों को 1200 रुपये में मोल लेकर टैंकर मंगवाना पड़ता है और वह भी पूरी कालोनी वासियों में वितरित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया तो वे संबंधित विभाग के अधिकारियों का घेराव करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल होने वालों में राजबाला, हरदेई देवी, बिमला, कांता, बिंदू शर्मा, रेनू, ज्योती, ममता काजल, शकुंतला, कमला, मेवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें