फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किराया दिया न ड्रिल मशीन लौटाई, केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तलवानी निवासी एक व्यक्ति ने ड्रिल मशीन किराये पर लेने के बाद किराया नहीं देने और मशीन भी नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तलवानी निवासी राजकुमार ने बताया कि राजस्थान निवासी मुकेश ने उसकी ड्रिल मशीन किराये पर ली थी। जिसके लिए एक इकरारनामा तैयार करवाया गया था। मशीन का मासिक किराया 75 हजार रुपये तय हुआ था। आरोपित मशीन गाड़ी में डालकर ले गया। किराया मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोपित के घर गए तो घर नहीं मिला। आरोपित के भाई ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दूसरे साथी भरतराज के पास फोन किया तो उसने कहा कि मशीन के बारे में उसे पता नहीं है। राजकुमार में बताया कि बार-बार फोन किया तो मुकेश ने कहा कि न तो वह किराया देगा और न ही मशीन लौटाएगा। यदि अबकी बार फोन किया तो जान से मरवा देगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें