फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं की परीक्षा में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षक रिलीव

Fri, 28 Jul 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अंक सुधार, अतिरिक्त विषय, कंपार्टमेंट की दसवीं की परीक्षा में शुक्रवार को दो पर्यवेक्षकों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया। वहीं दूसरे की जगह परीक्षा देता एक फर्जी परीक्षार्थी भी बोर्ड के उड़नदस्ते ने दबोचा। वहीं प्रदेशभर में नकल के 19 केस दर्ज किए गए। शुक्रवार को हुई दसवीं के विज्ञान विषय की परीक्षा में प्रदेशभर के 62 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 494 परीक्षार्थी व डीएलएड के 48 परीक्षा केंद्रों पर 11556 छात्र अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि शुक्रवार को दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 17 मामले दर्ज किए। डीएलएड की एजुकेशन सोसायटी करिकुलम एंड लरनर विषय की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज किए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी और नारनौल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नारनौल के परीक्षा केंद्र पर नकल का एक, परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी में दो नकल के केस दर्ज किए। इसमें एक प्रतिरूपण का मामला भी शामिल है। असल परीक्षार्थी की जगह दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा था। इस संबंध में केंद्र अधीक्षक ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
जींद केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना जींद पर बोर्ड द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर द्वारा पर्यवेक्षक रामपाल टीजीटी गणित व लोकेश ढांडा टीजीटी गणित को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया है। बोर्ड के विभिन्न उड़नदस्तों ने नकल के 16 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें