फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव हालुवास के रवि ने जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 18 Apr 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में छठी हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें जिले के गांव हालुवास निवासी रवि तंवर ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स ने 13 व 14 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में छठी हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करवाया था। इसमें गांव हालुवास निवासी रवि तंवर ने 74.19 मीटर जैवलिन थ्रो कर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी रवि के भाई ने बताया कि रवि अपने खेल के प्रति पुरी मेहनत व लग्न से अभ्यास करता है। वह अपने खेल का अभ्यास भीम स्टेडियम में करता है। बुधवार को गांव पहुंचने पर रवि का स्वागत किया गया। इस मौके पर मनोज तंवर, उत्तम चौहान, बंटी एडवोकेट, निहाल सिंह तंवर,जयपाल मा. मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें