फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने तोड़ा दम

Tue, 30 May 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने देर रात इलाज के दौरान नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता का मौसेरा भाई ही उसका लंबे अर्से से शारीरिक शोषण कर रहा था। वहीं पीड़िता का किडनी का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा था। रविवार को ही महिला पुलिस जांच अधिकारी ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। सोमवार सुबह मृतका का सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी ने अपने मौसेरे भाई पर लंबे अर्से से उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए थे। वहीं पीड़िता को गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भ गिराने की दवा भी खिला दी थी। जिसके बाद से ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई थी। पीड़िता की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। जिसका इलाज भी रोहतक पीजीआई में चल रहा था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मौसेरे भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करने के बाद रविवार को महिला पुलिस जांच अधिकारी ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। जिसके बाद उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी। चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। मगर पीड़िता ने पीजीआई जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।
मृतका की मां ने बयान में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। मृतका उसकी बड़ी लड़की थी। मामले की सूचना बाल कल्याण समिति सदस्यों को भी दी गई थी। बाल कल्याण समिति सदस्य इस मामले में ज्यादा संज्ञान ले पाती इससे पहले ही पीड़िता की बीमारी की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भूषण ने बताया कि मृतका की मां के बयान दर्ज कर शव का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मां ने बताया है कि उसकी बेटी की मौत बीमारी की वजह से हुई है। शव परिजनों को सौंपकर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें