दोपहर बाद आइ बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य को जाती स्कूटी सवार युवतियां। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
पिछले दो दिन से तापमान 43 डिग्री के पार था। शनिवार सुबह अचानक मौसम बदला और सुबह तेज हवाओं साथ बूंदाबांदी हुई। दोपहर में तेज धूप खिली और गर्मी ने लोगों को परेशान किया तो दोपहर के समय अंधड़ आफत लाया। अनेक जगह पेड़ टूट गए तो अनेक दुकानदारों के होर्डिंग-बैनर टूट गए। शाम करीब चार बजे राहत की बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी करीब साढ़े तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा।