फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर झुलसती गर्मी ने किया बेहाल, शाम को हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनभर तेज झुलसा देने वाली गर्मी ने सोमवार को लोगों को बेहाल किया वहीं शाम को ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार सुबह गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम को अचानक ही मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। गांव घुसकानी, तिगड़ाना के आसपास बारिश हुई। देर शाम को शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों को भी राहत मिली। नहरी पानी की आस में बैठे किसानों को सूखती फसल के लिए भी संजीवनी मिल गई। किसान इस समय बाजरे की पछैती बिजाई में भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें