फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे पुलिस ने हजारों रुपये की नकदी व सामान से भरे बैग को रेल में भूले यात्री तक पहुंचाया

विज्ञापन
ट्रेन से मिला बैग वापस मालिक को सौंपती आरपीएफ टीम। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। एक रेल यात्री नकदी व सामान से भरा बैग रेल में ही भूल गया। उसने इस संबंध में सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर संबंधित रेल की भिवानी जंक्शन पर आने पर तलाशी कर बैग को बरामद किया। पुलिस ने बैग को संबंधित यात्री तक पहुंचाया।
विज्ञापन

भिवानी रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज रोहिताश कांटावा ने बताया कि रोहतक रेलवे चौकी से उन्हें सूचना मिली कि रोहतक निवासी श्यामलाल गाड़ी नंबर 14732 में दिल्ली से रोहतक का सफर तय कर रहा था। जब वह रोहतक स्टेशन पर उतरा तो वह अपना बैग रेल में ही भूल गया। जिसके अंदर हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान है। सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने भिवानी जंक्शन पर संबंधित रेल के आगमन पर तलाशी लेकर बैग को बरामद किया। बैग में पुलिस को 51 हजार 58 रुपये की नकदी मिली। इसके अलावा बैग में सात नए केलकुलेटर, पर्स, लॉक व एक फोन बरामद हुआ। रेलवे पुलिस ने संबंधित बैग को व्यक्ति के परिचित नौरंगाबास निवासी सरजीत को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें