फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन वापसी के साथ रेल सेवाएं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब के फिरोजपुर मंडल पर किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है। इसी के साथ लंबित चल रही रेल सेवाएं भी फिर से बहाल की गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने रेवाड़ी-फाजिल्का व फाजिल्का-रेवाड़ी रेल सेवा 29 दिसंबर से बहाल कर दी है। इसी तरह धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-हिसार रेल सेवा को 29 दिसंबर से बहाल किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि पंजाब के किसान आंदोलन की वजह से कई दिनों से रेल सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। किसान आंदोलन वापसी के साथ ही रेल सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में इन ट्रेनों का संचालन अब नियमित कर दिया गया है। रेल सेवाएं बहाल होने से राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से भिवानी के रास्ते पंजाब जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें