फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल हत्याकांड: एक दिन के पुलिस रिमांड पर राहुल के हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राहुल हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दो हत्या आरोपियों को पुलिस ने एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपियों ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं राहुल हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें भी जुटी हैं।
विज्ञापन

अमर नगर टिब्बा बस्ती निवासी रतनलाल ने शहर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया था कि गत चार नंबर की रात को उसके घर पर एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए थे और घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपी वहां से चले गए और थोड़ी देेर बाद अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचे और राहुल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक राहुल के पिता रतनलाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शहर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि राहुल हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हनुमान ढाणी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील वासी हनुमान गेट व ऋषि वासी पतराम गेट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मौके से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी सुनील व ऋषि ने बताया कि वे तोशाम बाईपास पर बैठकर शराब पी रहे थे कि इसी दौरान फोन पर राहुल से गाली गलौज हो गई थी। इसके बाद वे बाइक लेकर उसके घर के बाहर भी पहुंचे थे। लेकिन राहुल ने उनके साथ गाली गलौज किया तो फिर वे दोबारा से वहां पहुंचे और राहुल की चाकू घोपकर हत्या कर दी। वहीं शहर थाना पुलिस थाना, जैन चौक पुलिस चौकी के अलावा सीआईए सहित पुलिस की चार टीमें दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें