फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जाति विशेष के खिलाफ दिया भडकाऊ बयान, एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव बलियाली में एक व्यक्ति द्वारा जाति विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामला ग्राम पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर बवानीखेड़ा पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलियाली निवासी राजेश, पवन और जगजीवन ने बताया कि गत दो नवंबर को ग्राम पंचायत के चुनाव थे। चुनाव में उनकी बिरादरी से भी प्रत्याशी खड़ा था। लेकिन सचिन विजेता बना। जोकि दूसरी बिरादरी का है। गत 19 नवंबर को वे गांव के मंदिर परिसर में बैठे थे। उस दौरान राजेश के फोन पर एक वीडियो आई। इसमें आरोपी हरबंस लाल उर्फ महेंद्र टिंडा उनकी बिरादरी के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। इसके कारण उनकी भावनाएं आहत हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर यह भड़काऊ बयान दिया है जिससे दंगा या लड़ाई हो सकें। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बिरादरी के प्रत्याशी ने ग्राम पंचायत के चुनाव के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। इसको लेकर आपस में दोनों बिरादरी के बीच तनाव को माहौल बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हरबंस लाल उर्फ महेंद्र टिंडा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें