फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खानक पहाड़ में ओवरलोड डंपर चलाने के विरोध में उतरे डंपर चालक और मालिक

Thu, 27 Jun 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। खानक पहाड़ में ओवरलोड डंपर चलाए जाने के विरोध में डंपर चालक व मालिकों ने बुधवार को बैठक की। चालकों ने जमकर नारेबाजी कर ओवरलोड बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समाधान न होने पर आंदोलन होगा। चालक व गाड़ी मालिकों की मानें तो बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बावजूद अब भी ढाई से तीन टन पत्थर क्षमता से ज्यादा डाला जा रहा है। गाड़ी मालिक व ड्राइवरों का कहना है कि सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी की ओर से खानक पहाड़ में खनन कार्य किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार ओवरलोड को बंद कर रही है। वहीं खानक पहाड़ में ओवरलोड की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
चालकों का कहना है कि अगर ओवरलोड डंपर चलेंगे तो उनकी जान माल को खतरा होगा। ओवरलोड डंपर चलने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी समस्या होगी। गाड़ी मालिक व ड्राइवरों ने इसके विरोध में बुधवार को बैठक की। इसके बाद उन्होंने ओवरलोड बंद नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि ओवरलोड से जान-माल का खतरा बना रहता है। बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बाद भी कम्पनी बाज नहीं आ रही। पवन ने बताया कि फिलहाल चेतावनी दी गई है। समाधान नहीं किया तो आंदोलन होगा। इस संबंध में एसडीएम मनोज कुमार दलाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गठित कमेटी द्वारा मामले की जांच की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें