फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रो. दीप्ति धर्माणी ने संभाला चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति का कार्यभार

Fri, 15 Mar 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नवनियुक्त कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने वीरवार को पूर्व कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के स्थान पर कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह की मौजूदगी में विश्वविद्यालय की कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. राजकुमार मित्तल दो टर्म यानी छह साल तक कुलपति रहे हैं। वीरवार को कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल एवं कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने नव नियुक्त कुलपति डॉ. ऋतु सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. राजकुमार मित्तल की विदाई एवं नवनियुक्त कुलपति पद पर पहली महिला के तौर पर प्रो. दीप्ति धर्माणी के कार्यभार ग्रहण पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी का समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रो राजकुमार मित्तल की अगुवाई में विश्वविद्यालय ने खेल, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
अपनी विदाई पर पूर्व कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल ने कहा कि हमने सबने मिलकर प्रयास किया कि विश्वविद्यालय ऊंचाइयों तक जाए। विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारपरक गुणवत्तापूर्ण संस्कारी शिक्षा प्रदान करना है और पिछले कुछ ही वर्षों में विश्वविद्यालय ने खेल, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रो दीप्ति धर्माणी की अगुवाई में विश्वविद्यालय और अधिक तरक्की हासिल करेगा। नवनियुक्त कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि वे पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ पूर्ण समर्पित भाव से विश्वविद्यालय की विकास यात्रा के सहभागी बनें। इस अवसर पर पूर्व सूचना आयुक्त भूपेंद्र धर्माणी, सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह, प्रबुद्ध चिंतक प्रदीप शास्त्री, सतनारायण मित्तल, प्रो. सुरेंद्र सांगवान, माई महाराज, पवन कौशिक, सुरेशपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें