फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायत भवन में 100-100 वर्ग गज के प्लाटों के लिए कल वितरित किए जाएंगे कब्जा प्रमाण पत्र

Sun, 09 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100 -100 वर्ग गज के प्लाट की रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज कब्जा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन में सुबह दस बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में वित्त मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि लाभार्थियों को कब्जा प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि 10 जून को पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को कब्जा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम सोनीपत में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। लाभार्थियों को हरियाणा के मुख्यमंत्री का संबोधन भी लाइव दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कब्जा प्रमाण पत्र वित्त मंत्री जेपी दलाल वितरित किए जाएंगे।
डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि 10 जून को क्लस्टर स्तर पर लाभार्थियों को 100 वर्ग गज के भूखंडों का कब्जा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री जेपी दलाल जिला के 424 लाभार्थियों भूखंडों का कब्जा प्रमाण पत्र देंगे। जिला परिषद के सीईओ अशवीर सिंह नैन ने बताया कि उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार पंचायत भवन में आयोजित लाभार्थियों को कब्जा प्रमाण पत्र देने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। लाभार्थियों को मौके पर ही कब्जा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। लाभार्थियों को बैठने, जलपान तथा परिवहन की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत ये कब्जा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें