नगर परिषद कार्यालय में लगे फैमिली आईडी शिविर में फैमिली आईडी ठीक करवाने वाले नागरिकों की लगी भ
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में दूसरे दिन भी परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए शिविर जारी रहा। दूसरे दिन परिवार पहचान पत्र के पोर्टल ने सुचारू काम किया। दूसरे दिन शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 250 शिकायतें दर्ज करवाई गई। इनमें से 200 का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शिविर का 15 जुलाई तक आयोजन किया जाएगा। दरअसल, परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन फैमिली आईडी पोर्टल धीमा चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे दिन पोर्टल सुचारू चलने से शिविर में पहुंचने वाले ज्यादातर नागरिकों की फैमिली आईडी संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
दूसरे दिन शिविर में 250 लोगों ने फैमिली आईडी से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज करवाई। इनमें से 200 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इनमें फैमिली आईडी अलग करवाना, मोबाइल नंबर अपडेट करवाना, जाति वेरीफिकेशन करवाना, इनकम वेरिफिकेशन करवाने सहित पेंशन संबंधी मिलेजुले 250 मामले आए। शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा।
दूसरे दिन परिवार पहचान पत्र पोर्टल ने सुचारू काम किया। जिससे शिविर में आने वाले 250 मामलों में से 200 समस्याओं का निपटारा किया गया। शिविर का आयोजन 15 जुलाई तक किया जाएगा।
- हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र।