फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौकों के बूथ बंद कर पुलिसकर्मी कर रहे सीएम ड्यूटी, शहर में हर तरफ जाम ही जाम

विज्ञापन
सरकुलर रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रमों को लेकर भिवानी आए हुए हैं, जिसके तहत प्रशासन ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मुख्यमंत्री की कार्यक्रमों में लगाई हुई है। मुख्यमंत्री की अमले को कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्हें चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं, जहां से वे गुजरेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के मुख्य चौकों पर बनाए बूथ बंद पड़े हैं, जिसके कारण सोमवार को शहर दिनभर वाहन जाम में फंसे रहे। इसकी वजह से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में 10 से अधिक जगहों पर जमा लगा रहा, जिसके कारण दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चले। सबसे अधिक घंटाघर, दिनोद गेट, देवसर चुंगी, हनुमान ढाणी, हनुमान गेट, दादरी गेट, रोहतक गेट, महम गेट, चिड़ियाघर मोड़, हांसी गेट, बासिया भवन पर जाम की स्थिति बनी रही। चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी न होने के कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था। ऐसे में कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए। कई चालकों ने अपने वाहन अवैध पार्किंग में खड़े कर गए जिसके कारण काफी दिक्कतें हुई। वहीं पुलिसकर्मी भी सीएम ड्यूटी के कारण व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें