फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: दांगकलां में सरपंच चुनाव में हारे पक्ष ने मचाया था उपद्रव, पांच नामजद समेत 100 से अधिक पर केस दर्ज

Thu, 03 Nov 2022 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

गांव दांगकलां के राजकीय उच्च विद्यालय में बने बूथ नंबर 48 और 49 में बुधवार देर शाम को आगजनी और उपद्रव हुआ था। आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। जिसमें चुनावी ड्यूटी दे रहे चार कर्मचारी और चार पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन
दांगकलां में सरपंच चुनाव के बाद हुआ था बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव दांगकलां में बूथ नंबर 48 व 49 पर मतगणना के बाद हारने वाले पक्ष द्वारा आगजनी और चुनाव सामग्री लूटने के मामले में पांच नामजद सहित 100 से अधिक महिला व पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मतदान केंद्र के प्रिजाइडिंग आफिसर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चुनाव सामग्री लूटने और चुनावी ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की हत्या के प्रयास सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


गांव दांगकलां के राजकीय उच्च विद्यालय में बने बूथ नंबर 48 और 49 में बुधवार देर शाम को आगजनी और उपद्रव हुआ था। आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। जिसमें चुनावी ड्यूटी दे रहे चार कर्मचारी और चार पुलिस कर्मी घायल हुए थे। तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत में प्रिजाइडिंग आफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह को आप्रेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर तैनात है। दो नवंबर को वह दांगकलां के बूथ नंबर 48 पर चुनावी ड्यूटी दे रहा था। शाम को मतदान के बाद सुनीता को सरपंच बनने पर प्रमाण पत्र देने के बाद टीम सामान समेटकर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान हारने वाली उम्मीदवार कविता के एजेंट सोमबीर ने आवाज देकर बाहर से लोगों को बुला लिया। 

इसके बाद हारी हुई प्रत्याशी कविता का पति शशी कपूर, भीम सिंह, रोशन, सोमबीर व समीर सहित करीब 100 से 150 महिला व पुरुष बूथ के अंदर घुसने लगे। उन्होंने इस दौरान बूथ के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन आरोपियों ने दरवाजा और खिड़की तोड़ डाली और अंदर घुसकर ईवीएम, बैलेट पेपर सहित चुनावी सामग्री की लूट की और फिर वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने बूथ के अंदर ही आग लगा दी और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


वह किसी तरह बूथ से निकलकर पिछले रास्ते से बाहर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। उनका आरोप है कि आरोपियों ने ईवीएम मशीनें, पर्स और उनके मोबाइल फोन सहित बूथ पर मौजूद सामग्री भी लूट ली। देर रात को ही बूथ के अंदर उपद्रव व आगजनी के बाद पुलिस पर हुए पथराव की घटना के बाद मौके पर तोशाम के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, डीएसपी आशीष कुमार चौधरी के साथ भारी पुलिस बल पहुंचा। जिसके बाद हालातों को काबू किया वहीं घायल पुलिस व चुनावी ड्यूटी कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

तोशाम पुलिस ने प्रिजाइडिंग आफिसर वीरेंद की शिकायत पर आरोपी शशीकपूर, भीम सिंह, रोशन, सोमबीर व समीर के अलावा 100 से अधिक महिला व पुरुषों के खिलाफ लूटपाट व हत्या प्रयास सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

तोशाम पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने दांगकलां के बूथ पर तैनात प्रजाइडिंग आफिसर वीरेंद्र की शिकायत पर पांच नामजद सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें