फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किराना दुकानदार ने आलू लेने पर मांगे पैसे तो घर से बंदूक लाकर कर दी फायरिंग

Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में घटना के बाद जांच करते पुलिस अ​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के वार्ड दो में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक किराना दुकानदार द्वारा 20 रुपये के आलू खरीदने पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने घर से खेतों में पशु भगाने वाली बंदूक लाकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुकानदार का बीच-बचाव कर रहे पिता-पुत्र को गोली लगी। लहूलुहान हालत में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पिता की हालत नाजुक बनी है। फायरिंग की सूचना मिलते ही भिवानी मुख्यालय के डीएसपी व सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के लिए फाॅरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के वार्ड दो के लोगों ने बताया कि संदीप की किराना की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कर्मवीर सब्जी लेने के लिए आया था। कर्मवीर ने एक किलो आलू लिए थे, जिस पर दुकानदार संदीप ने उससे 20 रुपये मांगे थे। आलू के पैसे मांगने पर आरोपी कर्मवीर तैश में आ गया। जिसके बाद किराना दुकान पर पथराव करने लगा तो सामने ही दुकान पर बैठे सतबीर और उसके बेटे सूरज ने इसका विरोध किया। आरोपी कर्मवीर अपने घर गया और वहां से खेतों में पशु भगाने वाली बंदूक उठाकर लाया। आरोपी किराना दुकानदार संदीप पर बंदूक से फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव में सतबीर और उसका बेटा सूरज आ गया। आरोपी द्वारा किए गए कई फायरिंग से सतबीर और उसके बेटे सूरज को छर्रे लगे। गंभीर हालत में बाप-बेटे को पहले बवानीखेड़ा और फिर भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से पीजीआई रेफर होने के बाद परिजन दोनों को हिसार निजी अस्पताल ले गए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई और फिर भीड़ को देखकर कर्मवीर भागने लगा। इसी दौरान वह गिर गया और उसे चोट लगी। इससे बंदूक टूट गई। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार व सीआईए की टीम भी पहुंची। फाॅरेसिंक एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने मौके और आरोपी के घर से बरामद की पशु भगाने की तीन बंदूक
पुलिस ने वारदात स्थल से एक और आरोपी के घर से दो पशु भगाने की बंदूकें बरामद की हैं। तीनों ही बंदूकें पशुओं को भगाने में इस्तेमाल होती हैं। ये बंदूक बिना लाइसेंस के नहीं रखी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस इसकी भी तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन


घायल सतबीर की पत्नी शीला के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी कर्मवीर के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

-जितेंद्र एसएचओ बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें