फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भावांतर भरपाई में फर्जीवाड़ा करने वालों के बैंक खातों की डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 11 May 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। भावांतर भरपाई योजना में फर्जीवाड़ा करने के मामले में फंसे 185 किसानों के बैंक खातों की डिटेल खंगालने में सिवानी पुलिस जुटी है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक दिनेश कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भावांतर भरपाई योजना में फर्जीवाड़ा की मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने जांच की थी। जांच में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा मिलने के बाद रिपोर्ट सिवानी पुलिस को दी। इसके आधार पर 185 नामजद किसानों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। ये वे लोग हैं, जिनके खाते में योजना के पैसे का भुगतान हुआ है। अब सिवानी पुलिस इन लोगों के जिन बैंकों में खाते हैं, उनकी डिटेल खंगालने में लगी है। सिवानी पुलिस थाना के एसएचओ कुलदीप कुमार ने कहना है कि पुलिस मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें