फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मनाया दृश्यता अभियान, 35 टीमों ने की गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस की 35 टीमों ने सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर के तीन बजे तक पुलिस दृश्यता अभियान चलाकर गश्त की। इस अभियान में 141 पुलिसकर्मी शामिल हुए। उन्होंने जिला के बाजार क्षेत्र की 23 व विभिन्न 56 जगहों पर नाकाबंदी और गश्त की। इस अभियान का उद्देश्य आमजन के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुसार सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक पुलिस दृश्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने स्पेशल नाके लगाकर, गश्त व चेकिंग की ताकि जिला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या न हो। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रबंधक व सभी चौकी इंचार्जों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान में राइडर, पीसीआर के द्वारा भी गश्त की गई। बस स्टैंड, आसपास के बाजारों में व अन्य स्थानों पर चेकिंग के साथ-साथ खुफिया नजर रखी गई। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों के थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक, एटीएम व अन्य सुविधा केन्द्रों में पहुंचकर जांच की और जांच में सभी सुरक्षा मानकों को परखा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी ने कहा कि पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न अभियान चलाकर जानमाल की सुरक्षा करने का भरसक प्रयास करती है। उन्होंने आम जनता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें