फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया स्पेशल रात्रि जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने स्पेशल रात्रि जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रात भर 1,514 वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी की। जांच अभियान में पुलिस की 180 टीमें शामिल रही।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान सभी थाना के अंतर्गत पीसीआर व पुलिस राइडर ने भी गश्त की। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट सहित 85 सार्वजनिक स्थल खंगाले। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 35 वाहनों के चालान काटे। वहीं 10 लोगों को बिना परमिट शराब बेचते पकड़ा। जिनके पास से 212 बोतल शराब भी बरामद की।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने कहा कि जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय समय पर इस तरह के अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि बिना किसी डर या भय के किसी भी समय कोई भी व्यक्ति पुलिस की मदद ले सकता है। उन्होंने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी आम लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें