भिवानी। शहर थाना पुलिस ने शहर में मोबाइल चोरी की वारदात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी विशाल ने बताया कि उसके घर एक अक्तूबर को उसका मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
इस मामले में अनाज मंडी चौकी के मुख्य सिपाही उधमसिंह ने अपनी टीम के साथ मोबाइल चोरी करने के मामले में माल गोदाम रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्वार फैक्ट्री निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अलग- अलग जगहों से छह मोबाइल फोन चोरी किए है। आरोपी युवक ने बताय कि पहली चोरी की वारदात उसने चार दिन पहले सेक्टर-13 मोड स्थित कॉलेज की लड़कियों के बैग से तीन मोबाइल फोन चोरी किए थे। इसके अलावा उसने दूसरी चोरी की वारदात उसने बस स्टैंड परिसर से मोबाइल चोरी किया था। तीसरी चोरी की वारदात उसने रेलवे स्टेशन के पास से दो मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी अजय से छह मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अनाज मंडी चौकी प्रभारी दशरथ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि उक्त जगहों से अगर किसी का मोबाइल फोन चोरी हुआ है तो वह अपने मोबाइल का बिल लेकर उनसे अनाज मंडी चौकी में पहुंचे। संवाद