तोशाम क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स फ्लैग मार्च निकालते।
तोशाम। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना तोशाम क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला।
संयुक्त बल ने कस्बे से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। सोमवार को कस्बे में पुलिस व एक पैरामिलिट्री फोर्स जवानों ने बस स्टैंड, चौ. बंसीलाल चौक, पुराना थाना चौक, मुख्य चौक, सुरेंद्र सिंह चौक आदि स्थानों से फ्लैग मार्च निकाला गया। संवाद