फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज सफाई कार्य के दौरान हादसों को रोकना मुख्य उद्देश्य : एडीसी

Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम सूरज पोर्टल लांच किया। इसके माध्यम से विशेषकर एससी, बीसी वित्त निगम से संबंधित सहायता से वंचित लोग और सीवरेज सिस्टम सफाई कर्मचारी ऋण हेतु आवेदन कर सकेंगे। ऋण सहायता का सीधा पैसा पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में जाएगा। पीएम के इस कार्यक्रम का पंचायत भवन में सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

एडीसी हर्षित कुमार जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज सिस्टम सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भेंट किए। उन्होंने कहा कि सीवरेज सफाई कार्य के दौरान हादसों को रोकना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के विभिन्न राज्यों से हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने कहा कि नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसमें शहरी क्षेत्र में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए 100 प्रतिशत मशीनीकृत संसाधनों का प्रयोग शामिल है। इसके साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिलाकर उनको स्व रोजगार में सक्षम बनाना है। सरकार का वंचित और अति पिछड़े लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना ही मुख्य उद्देश्य है। इसी के चलते गरीबों के घर में शौचालयों का निर्माण करवाया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से रसोई कनेक्शन दिलवाए गए।
विज्ञापन

जनधन योजना के तहत खाते खोले गए। कार्यक्रम के दौरान एडीसी ने सीवरेज सफाई कार्य में लगे रविंद्र, नरेश, संजय, अशोक, अनिल, राजेश, सोनू, रवि, आकाश, सुभाष, सतबीर को पीपीई किट भेंट की। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम और कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एडीसी ने इस दौरान कर्मपाल, रामानंद और अक्षय कुमार को बैंक ऋण सहायता के चैक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, एलडीएम राहुल कुमार, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, बीसी वित्त निगम से डीएम विकास कुमार, एससी वित्त निगम से सोमबीर सिंह, एसडीओ सूरज जैन, एसओ सुरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी राज कुमार और अश्विनी कुमार और डा. सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें