स्टेट कराटे कप टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत करते विभिन्न स
भिवानी। बीडीएसए रेलवे अकादमी के खिलाड़ियों ने हरियाणा स्टेट कराटे कप टूर्नामेंट में छह पदक जीते। रेलवे अकादमी के कोच सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि 18 से 20 अक्तूबर तक बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में कराटे कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक प्राप्त किए।
इसमें गौतम ने 22 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, धैर्य देहरान ने 26 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, शौर्य ने 30 किलोग्राम में रजत पदक, कोमल ने 32 किलोग्राम में रजत पदक, पलक ने 30 किलोग्राम में कांस्य पदक व कपीश ने 32 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। देहरान बताया कि रेलवे अकादमी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर रेलवे स्टाफ, शहर की विभिन्न संस्थाओं व समाज सेवियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर रेलवे विभाग से दीपक, सोमबीर, छेलूराम, पवन, प्रतिभा विकास मंच से सज्जन इटकान, राजेश खटक, सोनू बुमरा, पवन खटक, संदीप कोच, संदीप सोलंकी, अनिल नागर मौजूद रहे।